जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र (Dream Interpretation)

प्रस्तुति – Pashu Patrika Team

यहां हम बात करेंगे पशु-पक्षियों से जुड़े उन सपनों के बारे जो भविष्य में धन की प्राप्ति होने का सूचक माने जाते हैं।

इंसान सोते हुए कई तरह के सपने देखता है। जिसमें कुछ सपने अच्छे तो कुछ बुरे भी होते हैं। कहते हैं सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही संकेत दे देते हैं। स्वप्नशास्त्र की मानें तो हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। यहां हम बात करेंगे पशु-पक्षियों से जुड़े उन सपनों के बारे जो भविष्य में धन की प्राप्ति होने का सूचक माने जाते हैं।

  • सपने में गाय देखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र अनुसार ऐसा सपना आने पर धन प्राप्ति होने के आसार रहते हैं। ये सपना सफलता का भी सूचक माना जाता है।
  • सपने में हाथी दिखाई देना भी सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • सपने में उल्लू देखना भी शुभ माना गया है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि जल्द आपको कहीं से धन मिलने वाला है।
  • अगर सपने में आपको मछली दिखाई देती है तो इसका मतलब है आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।
  • अगर सपने में आपको कुत्ता दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने दोस्त से जल्द होने वाली है।
  • अगर आप सपने में हिरन देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी यात्रा सुखद रहेगी और उससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे।
  • सपने में काला नाग देखना पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने का संकेत माना जाता है।
  • सपने में छिपकली दिखना सफलता का सूचक माना जाता है।
  • इस सपने को देखना का मतलब है कि आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है। ये सपना अचानक से धन की प्राप्ति होने का संकेत देता है।
  • अगर आपको सपने में शेर दिखाई देता है तो इसका मतलब है आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
  • अगर आपको सपने में खरगोश दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसमें पूरी सफलता मिलेगी।

साभार – Jansatta.com